Friday, February 13, 2026
20.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhकिसानों के साथ दुर्व्यवहार, किसानों से समिति में धान लूटने, जैसे कई...

किसानों के साथ दुर्व्यवहार, किसानों से समिति में धान लूटने, जैसे कई मामले को लेकर के किसानों ने की कलेक्टर से शिकायत की हटाए जाने की मांग

राजेश प्रसाद गुप्ता सरगुजा – उदयपुर के खमरिया समिति में पदस्थ समिति प्रबंधक के खिलाफ अब किसान लामबंद हो गए हैं किसान आप समिति प्रबंधक के कई करतूत का पर्दाफाश करने के लिए शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं मामला एक किस को लेकर के है जहां तराजू का किसान शिवराम जो अपने धान बेचने के लिए गया था इस दौरान समिति प्रबंधक के द्वारा 30 बोरी धान उसे किसान से जबरदस्ती लूट लिया गया और सीधे ट्रक में चढ़ा दिया गया जिसकी शिकायत की गई जांच हुआ पर कार्यवाही नहीं हुई तो अब किसान आक्रोशित होकर के कलेक्टर के पास शिकायत करने पहुंच गए जहां समिति प्रबंधक के कई करतूत का पर्दाफाश होना शुरू हो गया है ।

शिकायत में बताया गया है कि समिति प्रबंधक के द्वारा रकेली के एक किसान एवं जामडीह के एक किसान तथा खमरिया के किसान के यह कहते हुए उन्हें वापस लौटा दिया गया कि आपका धान नहीं लिया जा सकता ऐसे ही जामडीह के तुलेश्वर का धान उड़वा करके लाना यह बोलकर वापस कर दिया गया और उन्हें आज तक टोकन जारी नहीं किया गया है जिससे किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि समिति प्रबंधक के द्वारा समिति में धान बेचने लाए किसानों से तीन बोरी कभी चार बोरी के धान अवैध वसूली किया जाता है नहीं देने की स्थिति में किसानों से दुर्व्यवहार करने के साथ ही उन्हें वापस कर दिया जाता है किसानों ने कहा कि निर्धारित तौल से अधिक तौल पर भी समिति प्रबंधक के द्वारा धान जबरदस्ती किसानों से लिया जाता है साथ ही समिति के कार्य में अपने परिवार के कई सदस्यों को भी रखे जाने का भी आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया हैइस प्रकार के कई समस्या को लेकर के किसानों ने आज सरगुजा कलेक्टर से शिकायत कर उक्त समिति प्रबंधक को तत्काल हटाए जाने के साथ ही उसे पर कार्यवाही किए जाने की मांग किए हैं इस शिकायत के दौरान शिवराम तुलेश्वर श्रीमती लालकुंवर श्रीमती रजमेन सहित कई किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!