पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
लखनपुर – विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत बगदर्री में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह , मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, महेश्वर राजवाड़े, मदन राजवाड़े, लालजीत पैकरा, भीखम राजवाड़े शामिल रहे समिति के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में आए 24 टिम के खिलाड़ियों के द्वारा फुटबॉल मैच खेला गया फाइनल मुकाबले में हर्राटिकरा एवं बगदर्री के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा हर्राटिकरा के खिलाड़ी विजयी रहीं एवं उपविजेता बगदर्री के फुटबॉल खिलाड़ी रहें।

प्रथम विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये एवं सील्ड देकर सम्मानित किया गयाकैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए इस दौरान सरपंच अजय सिंह, उप सरपंच राजेश सिंह मरकाम, सिंगल सिंह, अवधेश कुमार राजवाड़े, सचिव गजराज सोनवानी, बनरशी राम, समिति सदस्य अजय सिंह, केशवर सिंह,सोनु, अशोक कुमार, लालू, मनिष सहित हजारों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।





