Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhनगर पंचायत लखनपुर के ईदगाह में जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन संपन्न

नगर पंचायत लखनपुर के ईदगाह में जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन संपन्न

ओमनारायण लखनपुर -नगर पंचायत लखनपुर स्थित ईदगाह में दिनांक 29 जनवरी गुरुवार, को नमाज़-ए-ईशा के बाद जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसा फैज़ाने औलिया से शिक्षा प्राप्त कर पाँच बच्चों ने हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन मुकम्मल किया, जिनकी दस्तारबंदी कर उन्हें सनद, फूल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित एवं हौसला-अफज़ाई की गई।हाफ़िज़ बनने वाले बच्चों में हाफ़िज़ मोहम्मद फैज़ान रज़ा, मोहम्मद अंजर रज़ा, मोहम्मद शेर हसन, सोएब आलम और इसरार अंसारी शामिल हैं।इस जलसे की सरपरस्ती पीर-ए-तरीक़त फैज़ाने हुज़ूर, हाफ़िज़-ए-मिल्लत हुज़ूर, नसीर-ए-मिल्लत, उस्तादुल उलमा हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद नसीरुद्दीन साहब क़िबला (उत्तर प्रदेश) ने फ़रमाई।जलसे में विशेष वक्ता के रूप मेंहज़रत अल्लामा मौलाना नुमान अख्तर फ़ायक़ुल जमाली (नवादा, बिहार) उपस्थित रहे।विशेष शायर के रूप में मौलाना अज़मत रज़ा भागलपुरी एवं मौलाना महमूद मज़हर मिस्बाही ने अपनी मौजूदगी से जलसे को रौनक़ बख़्शी। नकीब-ए-इजलास की ज़िम्मेदारी कारी हसन फैज़ी साहब ने निभाई।मौक़े पर स्थानीय उलेमा-ए-किराम व शोअरा-ए-आज़म ने तक़रीर और नातख़्वानी पेश की।ख़्वातीनों के बैठने के लिए अलग से मुकम्मल इंतज़ाम किया गया था तथा जलसे में शरीक होने वाले तमाम लोगों के लिए लंगर का भी एहतमाम रहा।इस अवसर परजामा मस्जिद के इमाम ख़लीदुल क़ादरी, मौलाना हसन रज़ा, मौलाना कमरुद्दूज़्ज़ा, सफ़ीउल्लाह, समीउल्लाह, हाफ़िज़ शमशीर, कमेटी के सदर हाजी इदरीश ख़ान, नसरत अली, नूमान ख़ान, ताहिर नूर, नूर मोहम्मद, मतीन अख्तर, महबूब हैदर, मनव्वर ख़ान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!