Friday, February 13, 2026
23.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhलखनपुर तहसील कार्यालय में धूमधाम से मनी बसंत पंचमी, अधिवक्ताओं और स्टाफ...

लखनपुर तहसील कार्यालय में धूमधाम से मनी बसंत पंचमी, अधिवक्ताओं और स्टाफ ने की मां शारदे की आराधना

ओमनारायण लखनपुर– विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव ‘बसंत पंचमी’ के पावन अवसर पर तहसील कार्यालय लखनपुर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं एवं कार्यालयीन स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।भक्तिमय रहा माहौल, हुई महाआरतीकार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित जनसमूह ने पूरी श्रद्धा के साथ मां शारदे की आरती उतारी और सुख-समृद्धि के साथ ज्ञान के प्रकाश की कामना की। पूजा के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और एक-दूसरे को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति – इस धार्मिक आयोजन में तहसील के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं सहित कार्यालय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता गण: शशि पाण्डेय, संपत सिंह चंदेल, कन्हैया साहू, संजीव सेठ, देवदत्त सोनी, हर्षवर्धन पांडेय, सत्यानंद दास, लखन सिंह, एवं सुरेंद्र राजवाड़े। कार्यालय स्टाफ: किरण मेहता, ब्रिजिट, गीता, सिलबीना, सुरेंद्र बाबू, नेहरू राजवाड़े, नीलू, अवधेश बाबू, विनय बाबू, अमीन बाबू, शिवनाथ बाबू, राममूर्ति, एवं ऐश्वर्या राजवाड़े। अन्य सहयोगी: स्टाम्प वेंडर सत्यदेव दास, देहुत सिंह, सुमित, धनु झारीया, तथा स्टाफ से कपिल देव सत्यम, रामनाथ राजवाड़े सहित समस्त अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पूरा तहसील परिसर मां सरस्वती के जयकारों से गुंजायमान रहा।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बसंत पंचमी का त्योहार हमें अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!