Friday, February 13, 2026
20.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में "परीक्षा पे चर्चा" क्विज़ कार्यक्रम का...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में “परीक्षा पे चर्चा” क्विज़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रफुल्ल यादव अंबिकापुर– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में परीक्षा पे क्विज़ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय सहित कुल 8 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। क्विज़ का आयोजन “ऑपरेशन सिंदूर” एवं “स्वदेशी” विषयों पर किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, जागरूकता तथा बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना था।यह प्रतियोगिता दो स्तरों—मध्य स्तर एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 67 प्रतिभागी अन्य विद्यालयों से तथा 33 प्रतिभागी आयोजक विद्यालय पीएम श्री के.वि. अंबिकापुर से थे।कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल के प्रभारी एवं प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह, ज्ञान एवं सहभागिता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा परीक्षा से जुड़ी तैयारी को भी सुदृढ़ करते हैं।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट ज्ञान, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सहभागी विद्यालयों, निर्णायकों, परीक्षा पे क्विज़ समन्वयकों, शिक्षकों, आयोजन समिति एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया, जिनके संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!