Friday, February 13, 2026
11.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhसंत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

अंबिकापुर – संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के संस्थागत प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गयाlसंस्था के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री 108 संत हरकेवल दास जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संत हरकेवल शिक्षण समिति एवं महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन सिंह बाबरा, कोषाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, सचिव श्री विपिन केडिया, श्री दिलीप सिंह, श्री विनय सिन्हा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह, संत हरकेवल विद्यापीठ से श्रीमती सुनीता अग्रवाल सहित समस्त सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकवृंद उपस्थित रहे।गणतंत्र दिवस का यह आयोजन संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय एवं संत हरकेवल विद्यापीठ द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इस अवसर पर डॉ. त्रिलोचन सिंह बाबरा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वतंत्रता, अनुशासन एवं भारतीय संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह ने अपने उद्बोधन में भारत माता, मातृसम्मान, नागरिक कर्तव्यों एवं दायित्वों की चर्चा करते हुए ईमानदारी, नैतिक मूल्यों तथा नशा मुक्ति के संदेश पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण डॉ. पूजा दुबे, श्रीमती सुमन पांडे, डॉ. रानी पांडेय, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्रीमती चंदा सिंह, श्रीमती नीरू त्रिपाठी, बी.एड. प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थी, विद्यालय के विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी ने मिल-जुलकर राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!