Friday, February 13, 2026
13.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhपोतका में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन पर्यटन एवं संस्कृति...

पोतका में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल

ओमनारायण – सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड क्षेत्र  ग्राम पंचायत पोतका में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, शक्तिकेंद्र प्रभारी लक्ष्मण साहू, उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत, अवधेश यादव शामिल रहे समिति के सदस्यों के द्वारा कैबिनेट मंत्री जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत से आए 16 टिम के खिलाड़ियों के द्वारा फुटबॉल मैच खेला गया  वहीं फाइनल मुकाबले में पोतका एवं जमदेई के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा जिसमें प्लांटी में पोतका के खिलाड़ी विजयी रहीं एवं उपविजेता जमदेई के फुटबॉल खिलाड़ी रहें ।

प्रथम विजेता टीम को 20 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये एवं सील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया साथ ही लड़की टीम चरचा कोरिया जिला एवं मां महामाया कोरबा गर्ल्स टीम के द्वारा भी फुटबॉल प्रतियोगिता का जबरदस्त मुकाबला रहा जिसमें मां महामाया कोरबा की टीम विजयी रही दोनों  टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए तथा मंत्री जी ने खेल मैदान को समतलीकरण सहित अन्य कार्य करने का आश्वासन दिया है

इस दौरान जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह करियम, भाजपा नेता लालजीत पैकरा, सरपंच पनमेश्वरी सिरदार, सरपंच प्रतिनिधि अगस्त राम सिरदार, सचिव भिखाम राजवाड़े, पूर्व सरपंच धनेश्वर पैकरा, सन्तोष यादव , शिवकुमार सहीत ग्रामवासी एवं पंचगण उपस्थित रहे तथा जय बजरंगबली फुटबॉल टीम पोतका के समिति सदस्य विरेन्द्र राजवाड़े, झरी लाल अनील पैकरा, धिर सिंह, सुनिल, घुरन सिंह, अजय पैकरा, कोमल राजवाड़े फुटबॉल खिलाड़ी राम सिंह, नदीप, ठाकुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, भारत सिंह, जय कुमार, चन्द्रभान, संजय सिरदार, अजय ठाकुर, भोल शंकर, सुखसाय, शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!