Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया नेशनल हाईवे जाम,सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया नेशनल हाईवे जाम,सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन

ओमनारायण लखनपुर:- 30 जनवरी दिन शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा गांधी चौक (केवरा) में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल गांधी जी के आदर्शों को याद किया, बल्कि किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर NH-43 (अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग) पर सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया और वक्ताओं ने उनके जीवन व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। दोपहर 12 बजे दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी के महानायक को श्रद्धांजलि दी गई।किसानों के हक में सड़क पर उतरे कांग्रेसीश्रद्धांजलि सभा के पश्चात, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने NH-43 पर सांकेतिक चक्काजाम कियाप्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार अपने वादे के अनुसार प्रत्येक पंजीकृत किसान का पूरा धान खरीदने में विफल हो रही है।चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगे समय-सीमा में वृद्धि: धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक की जाए। पूरा धान खरीदने की गारंटी: सरकार अपने वादे के मुताबिक हर पंजीकृत किसान का दाना-दाना समर्थन मूल्य पर खरीदे। पारदर्शी टोकन व्यवस्था: खराब मौसम और तकनीकी कारणों से जो किसान पिछड़ गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी किए जाएं।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों किसान अपनी मेहनत की फसल को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष अमित सिंह देव,सराफ़त अली,रमेश जयसवाल, सतेंद्र रॉय, मोहम्मद इरशाद खान,मकसूद हुसैन, मोजिब खान,विनोद सिंह,भूखल राम,इमरान हुसैन, देवनारायण सिंह, मुकेश सिंह, सूरज सिंह, रामसुजान द्विवेदी, भानु राजवाड़े,मोहर लाल , विभिन्न पदाधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता , किसान ,पुलिस प्रशासनउपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!