मुख्यमंत्री सहित कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री के पास अब करेंगे ग्रामीण शिकायत सही जांच नहीं होने पर होगी अब उग्र आंदोलन
उदयपुर – खमरिया समिति में प्रबंधक के द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार किए जाने के कार्य सहित शिवराम का 30 बोरी धान लूटने, सहित अन्य किसान भदवाही रकेली हनुमानगढ़, सहित सहित अन्य ग्रामीणों के शिकायत सरगुजा कलेक्टर सहित अंबिकापुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के पास ग्रामीणों के शिकायत के पश्चात अधिकारियों के द्वारा जांच प्रारंभ किया गया है लेकिन अब अधिकारियों के जांच से किसान असंतुष्ट है और अब मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री के पास शिकायत कर जांच करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी कार्यवाही एवं जांच करने मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग अब किए जाने लगा है प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों के द्वारा बताया गया कि एसडीएम के पास शिकायत प्रस्तुत किए जाने के पश्चात अधिकारी के द्वारा विगत दिन जांच करने आए थे उसे दिन भी अधिकारी के द्वारा सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य कई एविडेंस सबूत की जांच नहीं की गई जिसे असंतुष्ट होकर के ग्रामीण एवं प्रतिनिधिमंडल सरगुजा कलेक्टर के पास शिकायत प्रस्तुत करने चले इसके बाद कैबिनेट मंत्री एवं अंबिकापुर विधायक के पास भी शिकायत प्रस्तुत किया गया तत्काल जांच हेतु 28 जनवरी को क्षेत्र के तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी के द्वारा जांच की गई एवं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उसे दिन भी सीसीटीवी कैमरा सहित पूरी जांच अधिकारियों के द्वारा नहीं की गई एवं जांच पूरी न करते हुए यह टाल दिया गया कि अब भौतिक सत्यापन करेंगे जिससे वास्तविकता पता चल पाएगा किसानों के द्वारा यह बताया गया कि 31 जनवरी को भौतिक सत्यापन सबके समक्ष किए जाने की बात कही गई थी लेकिन जब 31 जनवरी को किसानों के समक्ष भौतिक सत्यापन ना करते हुए आधा अधूरा जांच किया गया एवं तहसील कार्यालय अन्य शिकायतकर्ताओं को बयान लेने हेतु बुलाया गया है शिकायतकर्ताओं के द्वारा कहा गया कि अधिकारियों के द्वारा प्रबंधक को बचाने हेतु भरसक प्रयास किया जा रहा है इसलिए अब इन अधिकारियों के द्वारा इस मामले का जांच नहीं करेंगे वर्तमान में जो जांच कर रहे हैं उसे अब किसान असंतुष्ट हैं।
ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर मामले पर लीपापोती करने का आरोप
किसान शिवराम सहित अन्य किसानों ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा प्रबंधक को बचाए जाने हेतु मामले पर लीपा पोती की जा रही है अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री के पास करेंगे एवं अधिकारी की लीपा पोती कार्यवाही एवं जांच पर भी कार्यवाही करने की मांग करेंगे ।
कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को बयान लेना चाहिए लेकिन अब किसान के हिसाब से बयां ना लेते हुए उसके ऊपर दबाव बनाकर मामले को ठंडा बस्ती में डालने हेतु इस प्रकार से कृत किया जा रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं है स्थानीय प्रतिनिधि मंडल एवं अन्य किसानों के द्वारा कहा गया कि किसानों से इस प्रकार की कृत सही नहीं है इसकी जांच किए जाने हेतु अब मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री के पास शिकायत प्रस्तुत कर जांच करने की मांग करेंगे यदि हमारे जांच पर संतुष्टि जनक कोई जांच नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।





