Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhलटोरी विद्युत वितरण केंद्र में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन, 25 वर्षों...

लटोरी विद्युत वितरण केंद्र में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन, 25 वर्षों की उपलब्धियों का किया गया स्मरण

अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के पश्चात वर्ष 2001 में गठित विद्युत विभाग के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लटोरी विद्युत वितरण केंद्र में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनसेवाओं एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को छत्तीसगढ़ ईडब्ल्यूएम (विद्युत वितरण व्यवस्था) तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विद्युत विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन, बिल भुगतान, शिकायत निवारण, विद्युत सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।रजत महोत्सव के अवसर पर विभाग द्वारा विद्युत वितरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना गया। मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया, वहीं शेष शिकायतों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस पहल से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति विश्वास और संतोष का भाव देखने को मिला।

मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में क्षेत्र के ऐतिहासिक विकासविद्युत विभाग की भूमिका तथा आने वाले समय में प्रस्तावित विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है और विभाग लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से समय पर विद्युत बिल भुगतान करने की अपील भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि समय पर बिल भुगतान से न केवल विभाग की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है, बल्कि बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलती है।

इस अवसर पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष श्री जय सिंह कुरुम जी सरपंच प्रतिनिधि कोरजा श्री सुखसाय पोर्ते सरपंच प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री चंद्रबली सिंह ,श्री भानु राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अंत में विद्युत विभाग द्वारा सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी जनहित में इसी प्रकार कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया। रजत महोत्सव का यह आयोजन निश्चित ही विभाग और आम जनता के बीच संवाद एवं सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सफल सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!