Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhजिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती खम्हरीया में मनाया गया

जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती खम्हरीया में मनाया गया

ओमनारायण सरगुजा – जिले के उदयपुर क्षेत्र ग्राम खम्हरीया में जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, कमेंन्द्र रजवाड़े, जनपद सदस्य सन्तोष गुप्ता शामिल रहे  सर्व समाज से आए  मुख्य अतिथियों का शाल और श्रीफल  देकर सम्मानित किया गया  कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदास जी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बुध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन श्री बी बी राम प्रांतीय प्रवक्ता सर्व रविदास समाज  द्वारा कराया गया ।

संत शिरोमणि रविदास जी की जिला स्तरीय जयंती का उद्देश्य रविदास जी की अमृत वाणी का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाना था जिसके तहत पहली बार रविदास समाज जन कल्याण सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सर्व समाज को आमंत्रित कर सामाजिक असमानता, छुआछूत,अशिक्षा, नशापान एवं अन्य सामाजिक कुरीतियां पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि हम सबको सभी भेदभाव मिटाकर एकता की स्थापना करनी होगी और भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करने व विकसित भारत के निर्माण में तन मन धन और योग्यता लगाना होगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों का चौमुखी विकास हो पायेगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती राधा रवि प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शंकर राम रवि संभागीय उपाध्यक्ष ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया जिसमें सभी ने सर्व समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती की सराहना की और भविष्य में संत महापुरुषों की जयंती सार्वजनिक रूप से मनाने की बात कहीं गई ।

जिला स्तरीय जयंती कार्यक्रम के आयोजन में  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, शंकर राम रवि, अखंड विधायक, मनोज कुमार भारती , लक्ष्मी प्रसाद सोनवानी जिला सचिव,सुश्री गीता रवि संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुश्री साधना रवि जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुश्री शोभा रवि जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ, गुप्तेश्वर रवि जिला सामाजिक गुरु, देवपति राम रवि ,जगरनाथ महिलांगे ब्लाक सचिव, बबलु चौधरी, समाजिक कार्यकर्ता ओमनारायण ,धनु झरिया , सुरेश राम, राम प्रसाद, पदुमराम फुलसाय, शिवरोहन, शिवलाल सहित सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी बी राम प्रांतीय प्रवक्ता एवं महावीर भास्कर युवा संभागीय अध्यक्ष द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!